क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर तमंचा के बल पर दो लोगों पर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप पुलिस जांच में झूठा निकला। जांच में भूमि विवाद होना पाया गया।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार दिन पहले पुलिस को दी तहरीर में पति की गैर मौजूदगी में गांव के दो लोगों पर घर में घुसकर तमंचा के बल पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरे शहर में मजदूरी करने गया है। इस दौरान 25 दिसंबर को गांव के दो लोगों ने उसके घर में घुसकर तमंचा के बल पर गैंगरेप किया। महिला के आरोप पर पुलिस ने जांच शुरू की। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि महिला और आरोपी पक्ष में भूमि को लेकर विवाद है। जो राजस्व कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों के खिलाफ इससे पहले भी दो बार शांतीभंग की आशंका की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों को नीचा दिखाने को महिला द्वारा आरोप लगाया जाना पाया गया।