गांव में हो रही पूजा देखकर घर वापस आ रही थाना गजरौला के गांव रिछौला निवासी कौशल्या देवी और उसकी बेटी भगवानदेई को एक युवक ने पिटाई कर दी। इससे मां-बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गांव रिछौला निवासी सीताराम ने बताया कि गांव में पूजा थी। पत्नी कौशल्या देवी अपने बेटी भगवानदेई के साथ पूजा में शामिल होकर घर वापस लौट रहीं थी। रास्ते में ही गांव का एक युवक मिल गया। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। युवक ने पत्नी को धक्का दे दिया। पत्नी ने जब विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बेटी ने जब मां को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। दोनों घायलों को घर वाले जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। सीताराम ने बताया कि घटना की तहरीर उन्होंने रिछौला पुलिस चौकी को दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।