पिछले काफी समय से संचालित कस्बे की सूरज पैथालॉजी लैब को एसडीएम के साथ आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध पाए जाने पर सील कर दिया है। प्रशासन की औचक कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। गुरुवार को एसडीएम पूरनपुर श्रद्धा सांडिल्यायन, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, सीएचसी पूरनपुर एमओआईसी मोहम्मद असलम पूरी टीम के साथ कस्बे में आए। यहां आते ही एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने सूरज पैथालॉजी लैब पर छापा मारा। यह देखकर लैब संचालक कौशल विश्वास तो सामने नहीं आए, लेकिन अन्य सदस्यों से टीम ने जांच पड़ताल की। करीब आधे घंटे की कार्रवाई के बाद टीम ने लैब को गलत तरीके से संचालित पाया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एसडीएम के निर्देश पर लैब को सील कर दिया गया है।