फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य रुकवाया, दोबारा शुरू

Tue, 03 Feb 2015 12:40 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य देर शाम ईओ ने पुलिस के सहयोग से रुकवा दिया। इधर, सोमवार सुबह निमार्ण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। नगरपालिका प्रशासन ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पकड़िया में एक धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। आरोप है कि  धार्मिक स्थल के अगले हिस्से का निर्माण नाले के ऊपर अतिक्रमण कर किया जा रहा है। इसकी सूचना पर नगर पालिका के प्रभारी ईओ अरुण मणि त्रिपाठी ने रविवार देर शाम मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस के सहयोग निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप है कि सोमवार सुबह दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
इस बीच नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को गलत बताते हुए काम रोकने की बात कही। इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया। चेयरमैन ने बताया कि निर्माण कार्य नाले के ऊपर किया जा रहा था, जिसे रोकने को कहा गया है। प्रभारी ईओ ने बताया कि शाम को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी उन्हें नहीं है। अब जिम्मेदारी पुलिस की है। मामले से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें