फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे के साथ गृहस्वामी ने रची थी फर्जी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते भर पहले गांव गोपालनागर के एक घर में पड़ी डकैती की घटना पुलिस की जांच में झूठी साबित हुई। पुलिस का दावा है कि कर्ज चुकाने के लिए गहने न देने पर गृहस्वामी ने अपने भांजे के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और बदमाश बनकर भांजे ने पत्नी से गहने लूट लिए थे। पुलिस ने लूटे गए गहने बरामद कर आरोपी गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गोपालनागर निवासी शरीफ अहमद ने पांच जनवरी को घर में घुसकर बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की जानकारी दी तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घर में घुसकर जेवर लूटे जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। पुलिस बदमाशों की सुरागरसी कर रही थी। इसी बीच शरीफ अहमद का घर में आपसी विवाद हो गया। विवाद के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि शरीफ के घर लूटपाट नहीं हुई थी। उसने लूट का खुद षड़यंत्र रचा था।
इस पर पुलिस ने शरीफ को हिरासत में लिया और पूछताछ की। एसओ रेहान खान ने बताया कि शरीफ अहमद ने बताया कि उस पर करीब 70 हजार रुपये का कर्ज है। कुछ कर्ज उसने पत्नी की चूड़ियां गिरवी रखकर चुकता कर दिया। तकादेदार उसे परेशान कर रहे थे। इस पर बाकी कर्ज निपटाने के लिए उसने पत्नी से गहने गिरवी रखने के लिए मांगे थे। पत्नी के जेवर देने से मना करने पर उसने गांव निवासी अपने भांजे आमिर के साथ लूट की साजिश रची।
विज्ञापन

पांच जनवरी की रात में मुंह पर ढाटा बांधकर पहुंचे भांजे ने शरीफ अहमद को कमरे में बांध दिया और उसकी पत्नी को धमकाकर एक हार, एक अंगूठी, पायल उतरवा ली। भोर होते ही डकैती होने की अफवाह फैला दी।
एसओ ने बताया कि शरीफ अहमद की निशानदेही पर उसके घर में छिपाकर रखा गया जेवर बरामद कर लिया गया है, जबकि आमिर फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का लूट की धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें