फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन से हाथ खराब होने का आरोप

Sat, 07 Feb 2015 12:10 AM IST
दियोरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव मधवापुर निवासी गंगादीन की पत्नी लडै़ता देवी ने एसडीएम एपी श्रीवास्तव को पत्र भेजकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स पर नसबंदी के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसके एक हाथ में इंफेक्शन हो गया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि उन्होंने 26 दिसंबर 2014 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में अपना नसबंदी आपरेशन कराया था। आपरेशन से पहले स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स ने उनके बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया था। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद से ही उसके  बायें हाथ में इंफेक्शन फैलने लगा।  इस बीच उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा, जिला अस्पताल पीलीभीत और केजीएमसी लखनऊ में अपने हाथ का इलाज कराया, लेकिन उसका हाथ अब तक सही नहीं हुआ, जिसके कारण वह काफी परेशान है। पत्र में मामले की जांच कराने, दोषी कर्मचारी के विरूद्व कार्रवाई कराने और उसे हर्जा खर्चा दिलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें