फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के आठ  संदिग्ध युवक पकड़े

Sun, 15 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 देर रात तक सड़कों पर कपड़े की गठरी लेकर घूम रहे आठ संदिग्ध युवक पुलिस ने पकड़ लिए। सभी के बाहरी जनपदों से होने पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद घंटों छानबीन करने के बाद पुलिस से नाम पता नोट कर उन्हें छोड़ दिया। अचानक बाहरी युवकों की धरपकड़ से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

शनिवार रात कोतवाली पुलिस के एसआई अनिल कुमार गश्त पर निकले हुए थे। खकरा चौकी के पास पहुंचते ही उनको आठ युवक दिखाई दिए। सभी के हाथों में कपड़े की एक भारी गठरी थी। पुलिस को शक हुआ, तो सभी को रोककर नाम पते की जानकारी की गई। इसमें सभी मुजफ्फर नगर जिले के रहने वाले निकले। संदिग्धता की जांच के  लिए आठों युवकों को कोतवाली ले जाया गया। यहां कोतवाल भरत कुमार गौतम ने सभी से पूछताछ की। देर रात पूछताछ के बाद नाम पते की तस्दीक की गई। जिसके बाद संतोषजनक जबाव मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि आठों युवक रेडीमेड कपड़े की फेरी लगाकर बिक्री करने के लिए आए हैं। पूछताछ में सही जानकारी मिलने पर नाम पता नोट कर छोड़ दिया गया है। किसी तरह की कोई गलत गतिविधि जांच के दौरान प्रकाश में नहीं आई है। सुरक्षा के लिहाज से लोगों से पूछताछ की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें