फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने किया म्यांमार सरकार के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 15 Sep 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
Muslims
विज्ञापन
नगर के मुस्लिमों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भोगापुर चुंगी के पास प्रदर्शन किया और तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। नगर के तमाम मुस्लिम शुक्रवार को भोगापुर चुंगी के पास जमा हुए और  म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। मुस्लिमों में वर्मा सरकार के प्रति काफी रोष दिख रहा था। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद मुस्लिमों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार विवेक मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वर्मा देश की सेना और सरकारी मशीनरी वहां के बौद्ध भिक्षुआें के साथ मिलकर वहां के रोहिंग्या मुस्लिमों जमकर अत्याचार कर रहे हैं, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। ज्ञापन में वर्मा के रोहिंग्या मुस्लिमों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद राशिद रजा, मोहम्मद रिफाक बरकाती, मोहम्मद आफाक, मो. गुफरान, मो. निहाल, मो. उवैश, मुस्तकीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें