फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश मुकेश धीमर बंदूक सहित गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढक्काचांट निवासी शातिर अपराधी मुकेश धीमर को पुलिस ने बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद मुकेश ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुकेश शातिर अपराधी है। सात साल पहले उसने गांव के एक अनुसूचित जाति के युवक की हत्या की थी। इसके अलावा करीब एक  दर्जन लूट, हत्या आदि के उसके खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस ने मुकेश को वर्ष 2008 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वह जेल में था। चार दिन पहले जमानत पर छूटकर आया था।

जेल से छूटने के  बाद उसने गांव और आसपास इलाके में दहशत फैलानी शुरू कर दी। बंदूक लेकर घूम रहे मुकेश को देखकर लोग दहशत में थे। उन्होंने बताया कि मुकेश ने गांव के प्रधान परमजीत सिंह उर्फ काकू को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत प्रधान ने मौखिक की थी। मुकेश को धनाराघाट रोड से अवैध बंदूक व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उसका सोमवार को चालान किया जाएगा। उसकी जमानत खारिज कराने की संस्तुति भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें