फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया भगवंतपुर में दो पक्षों में संघर्ष, नौ घायल

Wed, 13 Jul 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते मुड़िया भगवंतपुर गांव में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी डंडे और बांके से जानलेवा हमला किया गया। घटना में दोनों ओर के नौ लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

दियोरियकलां कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया भगवंतपुर गांव के निवासी मजदूर सद्दीक ने बताया कि उसका गांव के ही तसब्बुर के परिवार से पुराना विवाद है। काफी दिनों से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है। मंगलवार दोपहर को सद्दीक मकरंदापुर भट्टे पर काम करने गया हुआ था। उसके साथ दो बेटे सनीफ और हनीफ भी गए हुए थे। गांव में ही एक युवक के खेत पर मजदूरी करने के लिए उसका छोटा बेटा नसीम गया हुआ था।  आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बेवजह नसीम को रास्ते में रोककर पिटाई लगा दी। इसके बाद देर शाम दोबारा घर पर हमला बोल दिया। इसकी जानकारी लगने पर भट्ठे से सद्दीक अपने दो बेटों के साथ घर पहुंचा, जिसके बाद उस पर भी लाठी-डंडे और बांके से हमला कर दिया। घर पर मौजूद बेटी नाजमा और पुत्रवधु सोनी की भी पिटाई लगाई। जिसमें उसके घर के छह लोग घायल हो गए। इसकी लहूलुहान हालत में थाने पहुंच पीड़ित ने सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और सख्ती से दोनों पक्षों को शांत कराया। दोबारा विवाद न हो सके, इसके लिए काफी देर तक पुलिस गांव में रही। घायल सद्दीक, हनीफ और सनीफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। उधर, दूसरे पक्ष से लाल मोहम्मद, वली मोहम्मद, अलाउद्दीन भी घायल हो गए है। उनका भी आरोप है कि रास्ते में रोक उनके साथ बेवजह मारपीट की गई है। पुलिस ने सद्दीक पक्ष की ओर से लाल मोहम्मद, आफरोज, अलाउद्दीन और दूसरे की ओर से जलालुद्दीन, हनीफ, छोटे और मुश्ताक के खिलाफ रिपोर्ट की है। 

वर्जन
पुराने विवाद में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। मामले की दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदर सिंह यादव, दियोरिया कोतवाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें