मरुधर एक्सप्रेस में सीट के नीचे महिला का शव पड़े होने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है।
ऐशबाग से बरेली जा रही मरुधर एक्सप्रेस में मंगलवार शाम उस समय यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब कुछ यात्रियों ने एक कोच में सीट के नीचे एक महिला का शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की जानकारी पर तमाम यात्री मौके पर जमा हो गए। कुछ यात्रियों ने बताया कि महिला का शव लखीमपुर स्टेशन से ही देखा जा रहा था। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने मामले की सूचना जाआरपी को दी। जीआरपी ने तत्काल कोच में पहुंचकर शव को उतार लिया। थानाध्यक्ष जीआरपी अनंत कुमार राव ने बताया कि मरुधर एक्सप्रेस में महिला का शव मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।