घर की किसी को बात को लेकर मां-बेटी के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर दोनों ने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपुरा निवासी नंदराम की पत्नी राजकुमारी और पुत्री मोहनी दोपहर को घर में थीं। नंदराम के दोनों पुत्र खेत पर गए थे। इस बीच मां-बेटी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों जान देने पर उतारू हो गईं। पहले राजकुमारी ने घर में रखी गन्ने की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। इससे घबराकर पुत्री मोहिनी ने बची हुई कीटनाशक दवा पी ली। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर रामकुमारी का पुत्र धर्मेंद्र घर पहुुंचा। फिर दोनों को गजरौला सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के बाद दोनों की स्थिति में सुधार है।