फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Sun, 23 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
राठ अस्पताल परिसर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भतीजे के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक पर थाने में मामला दर्ज कराया है। चिकासी थाने के बिलगांव टीला निवासी श्यामलाल (35) पुत्र मनसुख पाल पत्नी धानकुंवर (30) और चाची प्रमोद रानी (45) पत्नी प्रागीलाल को बाइक से भरवारा गांव मामा हरप्रसाद की पुत्री प्रियंका की शादी में जा रहा था। रविवार सुबह करीब 9:40 बजे इनकी बाइक जैसे ही कस्बे के चेतनदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नजदीक पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। प्रमोद रानी बाइक से नीचे गिर गई। ट्रक रौंदता निकल गया। प्रमोद रानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। श्यामलाल और उसकी पत्नी धानकुंवर को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। श्यामलाल ने बताया कि उसके मामा के यहां पुत्री का रविवार को टीका था। मृतका के पुत्र शिवराम ने अज्ञात ट्रक चालक पर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। महिला के क्षतविक्षत शव को उठाने को लेकर पुलिस की आलोचना भी होती रही। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामला पंजीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें