फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुर वाहनपुर में दो पक्ष भिड़े, छेड़छाड़ का आरोप 

Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मीरपुर वाहनपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमा लोगों ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। इसके बाद छेड़छाड़ और लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें दोनों ओर से दस लोगों को नामजद किया गया है। रविवार दोपहर को गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में अचानक तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए और आमने-सामने आ गए। जिसके बाद लाठी डंडे से मारपीट की गई। एक दूसरे पर पत्थर बरसाए गए। एक पक्ष ने मकान में घुसकर मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ कर दस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे ने छेड़छाड़ और 12 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। लूटपाट और छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें