फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से छह लाख रुपये ठगने वाले शातिर पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। पीड़ित से तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी ने चार साल पहले खुद को एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर ठगी को अंजाम दिया था। थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर निवासी राजेश पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात न्यूरिया के ग्राम सहादतगंज पिपरिया निवासी राकेश कुमार से वर्ष 2013 में हुई थी। उसने खुद को एक तत्कालीन मंत्री का रिश्तेदार बताकर रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस पर पीड़ित व उसके पहचान के ओमप्रकाश ने उसको तीन-तीन लाख कुल छह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने एक लैटर बनाकर दिया। जोकि फर्जी निकला। इसके बाद से आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। लंबे समय बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने अपना दिया रुपया वापस मांगा तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। शिकायत करने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें