केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के विरुद्ध छह साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई सीजेएम सुनील कुमार सिंह की अदालत में 29 मार्च को होगी।
पूर्व शहर विधायक वीके गुप्ता भी इस केस में आरोपी हैं। 28 मार्च, 2009 को कलराज मिश्र ने कचहरी में बगैर अनुमति लोकसभा चुनाव के दौरान सभा की थी। उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। बीते दिनों सरकार ने केस वापस ले लिया। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने केस वापसी की अर्जी भी दे दी है। मंगलवार को अधिवक्ता के निधन के कारण मामले में सुनवाई नहीं हुई। अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।