तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मानसिक मंदित युवक ने रविवार को महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। स्टाफ के पकड़ने की कोशिश करने पर युवक भिड़ गया।
करीब 40 वर्षीय मंदबुद्धि युवक को तीन दिन पहले 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इसके बाद से वह अस्पताल परिसर में ही धूम रहा है। रविवार को उक्त युवक जिला महिला अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद वार्ड में पहुंचकर वहां भर्ती महिला मरीजों को परेशान करने लगा। चीख पुकार मचने पर अस्पताल स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगा। किसी तरह पब्लिक की मदद से अस्पताल परिसर के ही एक चैनल में उसको बंद कर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में तीन यूपी 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मगर आरोपी के मंदबुद्धि निकलने पर पुलिस भी कार्रवाई को लेकर असहज दिखी। काफी देर तक अस्पताल कर्मियों व पुलिस की बातचीत होती रही। हंगामा करने वाले मंदबुद्धि युवक को बरेली मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा।