फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत

Tue, 26 May 2015 11:24 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में झुलसी 20 वर्षीय आशा देवी की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पिता ने दहेज की खातिर बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप पति समेत ससुराल के सात लोगों पर लगाया है। वहीं घटना के बाद से ससुराल वाले अस्पताल से फरार गए।
विज्ञापन


थाना बरखेड़ा के  गांव मुशरहा निवासी रामकुमार ने बताया कि अपनी बेटी 20 वर्षीय आशा देवी की शादी एक साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी झब्बूलाल के पुत्र राजू के साथ की थी। दहेज में साइकिल सहित अन्य सामान दिया था। लेकिन बेटी के ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए आशा देवी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि सोमवार को उसकी बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह झुलस गई। सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव के एक परिचित ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। मंगलवार की सुबह करीब पौने सात बजे इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन


 विवाहिता के मरते ही ससुराल वाले अस्पताल से भाग गए। पिता ने पति समेत सात लोगों के  खिलाफ थाना बरखेड़ा पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें