फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुराचार का आरोपी हिरासत में

Wed, 28 Jan 2015 11:26 PM IST
न्यूरिया/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 14 साल के किशोर ने पांच साल की बच्ची को पैसा देने का लालच देकर घर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के तीसरे दिन आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी किशोर कक्षा छह का छात्र बताया गया है। मासूम का मेडिकल परीक्षण गुरुवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 26 जनवरी को वह परिवार के सदस्यों के साथ गन्ने की छिलाई करने गया था। पांच साल की उसकी बेटी घर पर थी। शाम करीब पांच बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला करीब 14 वर्षीय किशोर बेटी को पैसे देने का लालच देकर अपने घर बुला ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना के समय आरोपी के परिवारवाले भी घर पर मौजूद नहीं थे।

पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि जब वे देर शाम घर लौटे तो बच्ची की हालत देखकर घबरा गए। पूछने पर उसने घटना बताई। इस पर घरवालों ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो आरोपी के घरवाले समझौता करने का दबाव बनाने लगे।  बुधवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। उसके नाबालिग साबित होने पर पाक्सो एक्ट हटाया जा सकता है।

तहरीर देर से मिलने के कारण बच्ची का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका है। गुरु वार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने थाना पहुंच कर बच्ची और उसके घर वालों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें