फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता की मौत दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Mar 2015 11:12 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मायके वालों ने कोतवाली में रविवार को चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


जिला बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव रसूला परेवा के बालकराम ने बताया कि उनकी 25 वर्षीया पुत्री ओमवती का विवाह पांच वर्ष पूर्व बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर के सर्वेश कुमार के साथ हुआ था। 11 मार्च को ओमवती ससुराल में संदिग्ध अवस्था में बुरी तरह झुलस गई थी।

ससुराल वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था, जहां 28 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता बालकराम की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में पति सर्वेश कुमार, ससुर रामप्रसाद, देवर कमलेश कुमार और ननद अनीता देवी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विवाह में 50 हजार की नगदी, रंगीन टीवी और बाइक न मिलने से क्षुब्ध होकर वर पक्ष ओमवती का दहेज उत्पीड़न करते थे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जलाकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें