फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से बरामद की अगवा नाबालिग

Sun, 29 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहला-फु सलाकर अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया। मेडिकल परीक्षण के बाद सोमवार को बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

 शुक्रवार रात्रि सकैनिया क्षेत्र की निवासी एक बालिका निकटवर्ती गांव में आयोजित भगवती जागरण में गई थी। देर रात गांव की महिलाओं के साथ लौट रही नाबालिग लड़की को बहला-फु सलाकर अगवा कर लिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाबू, अन्नू, कदीर, सूरज, कल्लू पांच लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर दिया। एसओ प्रदीप राणा के मुताबिक सकैनिया चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने शनिवार रात्रि सेक्टर पांच शीतला देवी मंदिर गुड़गांव हरियाणा से बालिका को बरामद कर लिया। जिसके बयान दर्ज कराने को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया। एसओ राणा के मुताबिक बालिका के मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि बयान सोमवार को दर्ज होगा। उधर बालिका की बरामदगी के बाद ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने रविवार को थाने में जमकर हंगामा काटा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों को कहना था कि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद नाबालिग बालिका को उनके परिजनों को सौंपे जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। एसओ राणा के मुताबिक बरामद की गई बालिका को खुद को बालिग बता रही है। उसने अपनी उम्र 22 साल बताई है। लड़की का आधार कार्ड भी बना है। जिसके मद्देनजर परिजनों को सौंपने से पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराना आवश्यक है। उधर ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचे ग्राम प्रधान संजय चौधरी का कहना था कि यदि रविवार शाम तक  आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सोमवार को वह ग्रामीणों के साथ पुन: थाने में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान भगीरथ सिंह, रामसेवक, सोमपाल, मोहन, बादाम सिंह, नन्हें, कैलाश, नत्थू, धर्मपाल, हरिद्वारी, दीप चंद, संजू, सोनू, महेंद्र, राजेश, सुरेश, पप्पू, पिंटू, बसंतिया, मायावती, शान्ति, गुड्डी, कैलाशवती रानी, सुखोई, तारावती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें