फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता  को जहर देकर मार डाला

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
आग - फोटो : file
विज्ञापन

विज्ञापन
- मायके पक्ष को बगैर सूचना दिए किया अंतिम संस्कार, रिपोर्ट
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के बाबा शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव मैनिया निवासी कुलवंत सिंह की ओर से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाखेड़ा निवासी मृतका के पति हरविंदर सिंह, ससुर वल्देव सिंह, सास तोछी कौर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना रविवार की है। शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव मैनिया निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उसने अपनी पौत्री रमनदीप कौर की शादी करीब छह साल पहले सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाखेड़ा निवासी वल्देव सिंह के पुत्र हरविंदर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही रमनदीप कौर को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी वह मायके आकर देती थी। समझा बुझाकर पौत्री को ससुराल भेज देतेे थे और ससुराल वालों को भी समझाते थे। रविवार को उसे मोबाइल पर सूचना मिली की उसकी पौत्री को उसके पति हरविंदर सिंह, ससुर बल्देव सिंह, सास तोछी कौर ने जहर देकर हत्या कर दी। बगैर सूचना दिए उसका नवदिया सुंदरपुर गांव के समीप अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने कुलवंत सिंह की ओर से उसकी पौत्री के पति हरविंदर सिंह, ससुर बल्देव सिंह, सास तोछी कौर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को बल्देव सिंह ने सीओ कार्यालय पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें