फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलकर मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप 

Tue, 22 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विवाहिता की जलकर मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
शादी के ढाई साल बाद विवाहिता की जलकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन

गांव चुर्रासकतपुर निवासी हिम्मतशाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मैनाज की शादी ढाई साल पहले की थी। आरोप है ससुराल वाले आए दिन दहेज को लेकर मारपीट किया करते थे। सितंबर माह में ससुराल वालों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई थी। इसकी सूचना मिलने पर ससुराल पहुंचकर घर वाले मैनाज को लेकर पीलीभीत आ गए। हालत गंभीर होने पर विवाहिता को बरेली रेफर किया गया। सोमवार देर शाम मैनाज ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को परिवारीजनों ने आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर दोनों के बीच सुलह के प्रयास जारी होने की भी चर्चाएं है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें