फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 16 Oct 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अड्डा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
 बताया जाता है कि ममता (22) बचपन से अपने नाना बैठोले के पास नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव रुद्रौली उर्फ करैला में रहती थी। पड़ोस के गांव में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

वह एक दिन पूर्व ससुराल से लौटी थी। ननिहाल वालों का कहना है कि भोजन के बाद ममता कमरे में सोने चली गई। परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए।
खेत से परिवारवाले दिन में 11 बजे घर लौटे। फाटक अंदर से बंद था। इसके बाद इन लोगों ने आवाज दी तो जवाब नहीं मिला।
खिड़की से देखा गया तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं था।
इस संबंध में नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव ने कहा कि फिलहाल, उन्हें सूचना नहीं मिली। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें