जिला कारागार में बंद माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शासन से आदेश मिलने पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। चर्चाएं यह भी है कि विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर माफिया डॉन ने खुद ही बदली कराई है।
गाजीपुर जिले के सैदपुर मुढिय़ार गांव निवासी माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह 2008 से जिला कारागार में बंद चल रहा था। इस बीच एक साल के लिए मकोका के मामले में उसको तिहाड़ जेल में रखा गया। जिसके बाद दुबारा पीलीभीत भेज दिया गया था। पिछले दिनों माफिया डॉन के आगामी विधानसभा चुनाव में गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट से चुनाव लडने की चर्चाएं तेज हो गई थी। उसके जिला कारागार से स्थवानांतरण होने के भी कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को ऐसा ही हुआ है। जिला कारागार में बंद माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद से माफिया डॉन के खुद ही जेल ट्रांसफर कराने की चर्चा है। जेलर अशोक कुमार सागर ने बताया कि शासन से त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर ट्रांसफर करने के आदेश मिले थे। इसका लिखित पत्र भी जेल प्रशासन को मिल गया था। जिला कारागार से त्रिभुवन को मिर्जापुर के लिए भेज दिया गया है। बताते चलें कि माफिया डॉन बृजेश सिंह का भी करीबी है। इस पर आजमगढ़ के पखरी कांड समेत कई हत्या आदि के संगीन धाराओं में देश के विभिन्न स्थानों पर तमाम मुकदमे दर्ज हैं। मकोका में वह बरी हो चुके हैं।