फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में नशीला पदार्थ मिला कर मजदूर को लूटा

Wed, 24 Jan 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
victim
विज्ञापन

गुजरात मजदूरी करने जा रहे मुढ़ैलाखुर्द गांव निवासी महेशपाल (31) को जहरखुरान गिरोह ने मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पानी में नशीला पदार्थ देकर नकदी, मोबाइल लूट लिया। बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे ईदगाह रेलवे क्रासिंग पर युवक के बेहोश मिलने पर यूपी 100 पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। लूटपाट की घटना सामने आने के बाद भी प्रकरण में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। गजरौला थाना क्षेत्र के मुढ़ैलाखुर्द गांव निवासी महेशपाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार रात वह मजदूरी के लिए राजकोट (गुजरात ) जाने को घर से निकला। मैजिक में सवार होकर करीब साढ़े नौ बजे नौगवां चौराहा पहुंच गया। यहां से रिक्शा से रोडवेज जा रहा था। रिक्शा चालक ने कुछ दूरी पर अपने एक साथी को भी बैठा लिया। इसके बाद उसको पानी में नशीला पदार्थ देकर आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। बुधवार सुबह युवक के बेहोशी की हालत में ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास मिलने पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद होश में आने पर महेश ने अपने साथ हुई वारदात को बयां किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें