फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में चली एयरगन, छर्रा लगने पर किशोर घायल

Thu, 20 Jul 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परिवारीजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गिधौर गांव में पिता की एयरगन लेकर बंदर भगाने गया था किशोर 
पिता की एयरगन लेकर दोस्त के साथ खेत पर गए किशोर को खेल-खेल में फायर होने के बाद छर्रा गले में जा लगा। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सरे में किशोर की गर्दन में छर्रा होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौर निवासी रामचरन खेती करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा विकास हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार शाम को विकास पिता की एयरगन लेकर खेत पर बंदर भगाने के लिए गया था। उसके साथ उसका एक नाबालिग दोस्त भी गया। खेत पर काफी देर बंदरों को भगाने के बाद दोनों वापस घर के लिए निकले। एयरगन विकास के हाथ में थी। इस बीच खेल-खेल में दूसरे किशोर ने एयरगन का ट्रिगर दबा दिया, जिससे फायर हो गया। एयरगन से निकला छर्रा विकास की गर्दन में जा लगा। इसके बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। कुछ ही देर में परिवारीजन भी पहुंच गए। इसके बाद गुपचुप तरीके से घायल विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे कराने पर उसके गले में छर्रा होने की पुष्टि हुई। एयरगन चलाने वाला कौन युवक था और घटना किस तरह से हुई? इस बात को लेकर परिवारीजन चुप्पी साध गए है। वहीं नाबालिग बच्चों को एयरगन देकर बरती गई परिवार वालों की लापरवाही जरूर उजागर हो गई है। एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई सूचना थाना पुलिस को नहीं दी गई है। मझोला चौकी इंचार्ज से जानकारी की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें