फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में निलंबित कांस्टेबिल ने की फायरिंग

Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान निलंबित कांस्टेबिल ने फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से समारोह में मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना पर यूपी 100 डायल आरोपी निलंबित कांस्टेबिल को कोतवाली ले गई। जहां पुलिस ने निलंबित कांस्टेबिल का रिवाल्वर कब्जे में लिया  है, लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह घटना शनिवार अपराह्न की है। पीलीभीत रोड स्थित एक बारात घर में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में एक पक्ष की ओर से निलंबित कांस्टेबिल भी दावत में पहुंचा था। कांस्टेबिल ने खुशी में अपने निजी रिवाल्वर से फायरिंग की। अचानक फायरिंग पर समारोह में मौजूद लोग दहशत में आ गए। बारात घर के मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल के 100 नंबर पर सूचना दे दी। इसके बाद यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी निलंबित कांस्टेबिल को कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली पहुंचे बारात घर के स्वामी ने घटना होने से इनकार कर दिया। चूंकि मामला विभागीय है, जिससे देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि सूचना पर यूपी 100 डायल फायरिंग करने के आरोपी निलंबित कांस्टेबिल को कोतवाली लाई थी। आरोपी निलंबित कांस्टेबिल फायरिंग करने से इनकार कर रहा है। उसका रिवाल्वर कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें