पुलिस इंस्पेक्टर व उसके भाई पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पड़ोसियों के इकट्ठे होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई है। ओड़ाझार गांव निवासी गयाप्रसाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई नेमचंद पुलिस विभाग में निरीक्षक हैं। वर्तमान में वह लखीमपुर खीरी जिले में तैनात हैं। सोमवार को नेमचंद्र अपने घर आए हुए थे। रात में करीब दस बजे उनके घर में गांव के कई लोग घुस गए और मारपीट करने लगे। उनके शोर मचाने पर आसपास के कई लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को इकट्ठे होते देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बहादुर, विनोद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण पता नहीं चल सका। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।