फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Fri, 18 Aug 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जसूपुरा निवासी आशीष कुमार के नवजात शिशु की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसूपुरा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उनकी मंदबुद्धि पत्नी रूपरानी के पांच दिन पूर्व एक लड़की पैदा हुई थी। रूपरानी गुरुवार की शाम घर वालों को बताए बगैर अपनी पंाच दिन की पुत्री को लेकर गांव मधवापुर निवासी रामनिवास के गन्ने के खेत में पहुंच गई थी। रूपरानी रात भर गन्ने के खेत में बैठी रही, जिससे उसकी नवजात पुत्री की हालत बिगड़ गई। शुकवार को सुबह खेतों पर काम करने गए लोगों ने गन्ने के खेत में नवजात बालक की चीख सुनी और मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रूपरानी से उसके वहां बैठने का कारण पूछा लेकिन रूपरानी ने बैठने का कारण नहीं बताया। कुछ ग्रामीणों ने रूपरानी को पहचान लिया और आशीष कुमार को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। दरअसल रूपरानी मंदबुद्धि होने के कारण पूरे क्षेत्र में घूमती रहती थी और अधिकांश लोग उसे पहचानते थे। आशीष तत्काल मौके पर पहुंच गया लेकिन तब तक नवजात पुत्री दम तोड़ चुकी थी। इसी बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। आशीष कुमार ने कोतवाली में मामले की लिखित सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। कोतवाल गोपीचंद यादव ने बताया कि नवजात शिशु का शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें