दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के बाथू में पुलिस ने एक चाय के खोखे में छापामारी के दौरान 45 हजार मिली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रभारी पुुलिस चौकी टाहलीवाल अपनी टीम के साथ गश्त पर बाथू में मौजूद थे तो एक चाय के खोखे की तलाशी लेने पर वहां से 45000 मिली देसी शराब बरामद की। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह निवासी बाथू तहसील हरोली जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।