फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Dec 2015 11:13 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ढका जमीमा पूरनपुर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मारपीट की अन्य घटनाओं में साहूकारा लाइनपार निवासी सुवान की पत्नी मरियम बेगम, गांव भगवंतापुर निवासी राजकुमार, गांव अमरैया निवासी खेमकरन की पत्नी भागवती की पिटाई कर दी गई।

चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम पंचायत ढका जमीमा पूरनपुर में गुरुवार को इरफान शाह व सुल्तान शाह में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हुए थे। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों ओर से बलवा करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इरफान के भाई मुजाबिर शाह की ओर से सलामत शाह, हारून शाह, अमजद शाह, रहममत शाह के खिलाफ जबकि सुल्तान शाह की ओर से अमजद शाह, जमील, शेर मोहम्मद, गुलफाम, अफसर शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज की है। पुलिस ने सलामत शाह, हारून शाह, शमशाद, मुनब्बर,अमजद शाह को गिरफ्तार किया गया है।

उधर, मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सुवान की पत्नी मरियम की जेठानी की पुत्री से शादी के विरोध में पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मरियम की ओर से मोहल्ला के हाशिम, जहीर, उमरजहां, जहीर की पत्नी शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव भगवंतापुर निवासी राजकुमार की एक मकान निर्माण के विवाद पर पिटाई की गई। पुलिस ने राजकुमार की ओर से गांव निवासी रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव अमरैयाकलां में खेत में छोड़े गए पानी के विरोध पर खेमकरन की पत्नी भागवती को पीटा गया। पुलिस ने भागवती की ओर से गांव निवासी धर्मपाल, कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चुनावी रंजिश पर घेरकर पीटने का आरोप
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव कुठिया गुदिया निवासी गुरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में चुनावी रंजिश पर रास्ते में घेरकर पिटाई करने, घड़ी व तीन हजार रुपये की नगदी छीनने का आरोप लगाया है।

तहरीर में कहा गया है कि उसने गांव की गुरमीत कौर को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। आरोप है कि विपक्षी पलविंदर आदि उससे रंजिश मानने लगे। बृहस्पतिवार को रास्ते में घेरकर विपक्षी लोगों ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। गुरजिंदर ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

घुंघचाई। गांव कनपारा निवासी मोहकम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में चुनावी रंजिश पर गांव के दो लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें