ढिबरी पलटने से गांव मानपुर निवासी राजेंद्र कुमार भोजवाल के घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया।
गांव मानपुर निवासी राजेंद्र कुमार भोजवाल ने बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे अचानक ढिबरी बिस्तर पर गिर गई। जब तक वह लोग आग बुझाते। बिस्तर पर उठी लपटों ने विकराल रूप ले लिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस अग्निकांड में पांच हजार की नगदी, बिस्तर, चारपाई, कपड़े, अनाज, भूसा, लकड़ी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।