मोहम्मदगंज अमखिडिय़ा गांव में चार सशस्त्र बदमाशों ने की वारदात
एक बाबा को चार सशस्त्र बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उनके कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान लूट ले गए।
थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज अमखिडिय़ा गांव के रहने वाले बाबा रामपाल गिरि मढ़ी स्थल पर रहते है। रविवार रात करीब बारह बजे चार बदमाश मढ़ी पर आ धमके। सभी के हाथ बांका थे। बदमाशों ने बाबा को बांध दिया। एक बदमाश मौके पर ही खड़ा रहा। बकाया तीन बदमाशों ने बाबा के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और एक साइकिल लूट ली। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि घटना की सूचना दूसरे दिन कस्बे के लोगों सेे मिली है। पीड़ित की ओर से न तो सूचना दी गई, न ही तहरीर। पुलिस को गांव में भेजा गया था। इसमें मामला संदिग्ध पाया गया है। जांच की जा रही है।