फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हड़काया तो ससुराल वालों ने महिला को अपनाया

Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर सुराल वालों ने निकाल दिया था घर से
विज्ञापन

एसपी ने महिला पुलिस के साथ भिजवाया ससुराल, दी चेतावनी
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को घर से निकाल दिया। महिला तीन दिन तक रेलवे स्टेशन पर पड़ी रही। महिला का दुख-दर्द सुनने के बाद एक युवक ने उसकी मदद की और एसपी से मिलवाया। एसपी ने महिला थाने की पुलिस को बुलाकर विवाहिता को ससुराल छुड़वा दिया। पुलिस ने ससुराल वालों को दुबारा ऐसा करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी तीन साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। उससे एक बेटी है। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन दिन पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर पनाह ले ली। इसी दौरान शहर के ताजुद्दीन नामक युवक ने महिला को रोते देखा तो उसकी मदद की। युवक सोमवार को महिला को लेकर एसपी के पास पहुंचा। एसपी ने विवाहिता की बात सुनने के बाद महिला थाना पुलिस को बुला लिया। एसआई सुमन के साथ विवाहिता को ससुराल पहुंचवाया। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों को दुबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें