फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियों पर होगी गैंगस्टर और गुंडाएक्ट की कार्रवाई

Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव (गृह) ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स को सक्रिय कर चिन्हित भूमाफियों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने निर्देश दिए हैं। रविवार को सुबह 10 बजे से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों से मुखातिब हुए प्रमुख सचिव (गृह) ने जिले सहित प्रदेश भर में भूमाफियों के खिलाफ चले अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन काम करने के बाद टास्क फोर्स ठप पड़ गए हैं। इसके सक्रिय बनाकर भू माफिया चिह्नित किए जाने चाहिए साथ ही चिह्नित भू माफियों पर गुंडा व गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भूमि पर कब्जे के साथ ही अवैध खनन को भी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन की संशोधित नियमावली का हवाला देकर उन्होंने बताया कि अब खनन की स्वीकृति की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएंगी। वहीं जरूरत मंदो को अनुमति देने में होने वाली अनाश्वयक कार्रवाई पर भी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीजीपी ने डॉयल 100 की समीक्षा। जिले की स्थिति बेहतर होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। रमजान व ईद पर शांति बनाए रखने और इसके लिए पूर्व से तैयार करने के निर्देश भी उन्होंने एएसपी को दिए। वीडियो कांफ्रेंस में डीएम शीतल वर्मा, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी रोहित मिश्रा सहित कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें