फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फांसी लगाई

Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
गोपीपुरा गौटिया गांव निवासी मजदूर भगवान दास ने पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव मकान से आधा किलोमीटर दूर खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर लटका मिला। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गोपीपुरा गौटिया गांव निवासी 22 वर्षीय भगवानदास मजदूरी करता था। वह पत्नी शांतिदेवी के साथ परिवार वालों से अलग रहता था। शनिवार रात भगवानदास और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर रविवार सुबह दोनों के बीच दुबारा झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से गुस्सा होकर घर से निकल गए। गुस्से में आए भगवानदास ने मकान से आधा किलोमीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। कुछ देर गांव के लोगों ने शव लटका देखा तो घर लौट रही पत्नी शांतिदेवी को सूचना दी। पति के आत्महत्या कर लेने की सुनकर शांति के होश उड़ गए। चर्चा फैलने पर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद होने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। भगवान दास और शांति की शादी दो साल पहले हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें