फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी से गैंगरेप

Wed, 18 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर से शौच के लिए खेत पर जा रही किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया। वे उसे बेहोश करके एक ईंट भट्ठे पर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पूरे दिन किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया। देर रात उसे घर के बाहर बेहोशी की हालत में फेंककर चले गए। घटना की नामजद तहरीर देकर पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के दलित मजदूर ने बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री ने हाल ही में कक्षा दस की परीक्षा पास की है। मंगलवार सुबह वह खेत पर शौच के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। वे बेहोश कर किशोरी को ईंट भट्ठे पर ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने दुराचार किया। पूरे दिन बंधक बनाकर रखने के बाद मंगलवार रात किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंककर चले गए। होश आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की घरवालों को जानकारी दी। पिता ने बुधवार शाम घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। देर सायं तक पुलिस ने न तो घटना की रिपोर्ट दर्ज की है और न ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मौखिक सूचना मिलने पर जांच कराई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। शिकायतकर्ता के घर में शौचालय है, फिर लड़की खेत पर शौच के लिए क्यों गई? घटना के दौरान आरोपियों के हुलिए और कपड़ों को लेकर पूछने पर भी किशोरी कुछ नहंीं बता सकी है। जांच की जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई होगी। किशोरी का गुरुवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र यादव, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें