फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार पर  धोखाधड़ी और मारपीट की रिपोर्ट  

Sat, 18 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। 
विज्ञापन
beaten - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जीवाड़े से दुकान मालिक के नाम बिजली मीटर लगवाने और विरोध पर मारपीट का आरोप 
विज्ञापन


फर्जी कागजात के आधार पर दुकान मालिक के नाम पर बिजली मीटर लगवाने और इसकी जानकारी लगते ही विरोध करने पर दुकान मालिक के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी रामनरेश पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मोहल्ला तुलाराम निवासी शैलेंद्र सिंह, चंचल लोधी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), वशीर खां निवासी ज्ञान सिंह और रवि को दुकान किराए पर दी थी। जिसके बाद आरोपियों ने उनके नाम फर्जी कागजात तैयार कर दुकान में बिजली विभाग से उनके नाम पर मीटर लगवा लिया। इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की। जिस पर कुछ समय पहले बिजली विभाग की टीम ने मीटर हटा दिया। इसकी रंजिश के चलते आरोप है कि 15 मार्च को चारों आरोपी तमंचा लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित के गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। एसएसआई सुनगढ़ी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें