फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दुराचार की कोशिश अब घर में घुसकर पीटा

Tue, 10 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद महिला को पुलिस से कोई न्याय तो नहीं मिला, लेकिन उसकी आरोपियों से रंजिश जरूर हो गई। सात महीने बाद अब रंजिशन आरोपियों ने महिला पर हमला बोल दिया। बांका दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और भाग गए। महिला ने एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। करीब सात महीने पहले घरवालों की मौजूदगी में गांव के कुछ दबंग किस्म के युवकों ने उससे दुराचार करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। मगर कई दिनों तक जांच के नाम पर पुलिस ने चक्कर लगवाए और बाद में मामला टाल दिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन आरोपी शिकायत करने की बात से रंजिश मानने लगे। आए दिन गाली गलौज करने लगे। पांच मई को पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि आरोपी युवक हाथ में बांका लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज कर मारपीट की गई। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने घर के सदस्यों की जान को खतरा जताकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि शिकायत मिली है। जहानाबाद पुलिस को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें