फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया प्रेम विवाह अब पीटकर निकाला

Wed, 29 Jun 2016 11:56 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 शादी के दस साल बाद एक पति ने रिश्ते को ही झुठलाना शुरू कर दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब वह अपने मायके आकर रहने लगी तो दुबारा घर में घुसकर पिटाई लगा दी और गांव छोड़कर जाने की भी धमकी दे डाली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमुनिया खासपुर गांव के रहने वाली पिंकी के अनुसार उसने दस साल पहले गांव के ही राकेश से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसको दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के लंबे समय बाद अब पति की गई शादी को ही झुठला रहा है। पहले भी उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसका परिवार परामर्श केंद्र में समझौता हुआ। दस दिन पहले दुबारा आरोपी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता मायके आकर रहने लगी। इस दौरान आरोपी घर आया और पीड़ित महिला और उसकी बूढ़ी दादी से हाथापाई की। गांव से बाहर चले जाने का दबाव बना रहा है। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें