फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से पूर्व प्रधान व उसके दो पुत्र घायल

Fri, 26 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना गुरुवार की देर शाम शहर से सटे गांव पिपरा नंबर दो में हुई। बताते हैं कि पूर्व प्रधान जागनलाल जाटव व दूसरे पक्ष के अनिल वर्मा के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान चली गोली से पूर्व प्रधान व उनके  पुत्र दिनेश व विजेंद्र घायल हो गए। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दिनेश व विजेंद्र की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने दोनों घरों पर दबिश देकर दो एक नाली बंदूक कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी पुरानी वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें