फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते की दुकानों में बेची जा रही थी आतिशबाजी

Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जूते की दुकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी का कारोबार कर रहे तीन व्यापारियों को सीएफओ ने छापामारी कर धर दबोचा। मौके पर साठ हजार रुपये कीमत की आतिशबाजी बरामद हुई। सीएफओ ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर सीएफओ ब्रह्मानंद दुबे के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने कलीनगर की दुकानों पर अवैध रूप से बिक रही आतिशबाजी पकड़ी। सीएफओ ग्राहक बनकर दुकानों पर गए और आतिशबाजी मांगी। इस दौरान कस्बे के सचिन, राजीव व बबलू की जूते की दुकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी बेची जा रही थी। सीएफओ फोन करते ही कुछ दूरी पर पुलिस बल के साथ खड़े तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह मौके पर जा पहुंचे। सीएफओ और तहसीलदार की टीमों ने दुकानों से 60 हजार रुपये कीमत की आतिशबाजी जब्त की। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से इसका कारोबार किया जा रहा था। तीनों दुकानदारों के खिलाफ माधोटांडा थाने मेें मुकदमा दर्ज कराया गा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें