फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अदेय प्रमाण पत्र देकर दाखिल खारिज कराया

Tue, 06 Jun 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 धोखाधड़ी कर फर्जी अदेय प्रमाण पत्र से एक भूमि का दाखिल खारिज करवा लिया गया। शिकायत पर हुई जांच में अदेय प्रमाण पत्र फर्जी निकलने के बाद पुलिस ने तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह की ओर से गांव देवीपुर निवासी राजीव कुमार, अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव बिहारीपुर मुश्तकिल रंपुरा निवासी करतार सिंह ने पिछले दिनों तहसीलदार को दिए शिकायती पत्र में माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर निवासी राजीव कुमार और अशोक कुमार पर फर्जी अदेय प्रमाण पत्र पर भूमि का दाखिल खारिज कराने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में कहा गया कि भूमि एक बैंक शाखा में 413374  रुपये में बंधक है। बैंक शाखा की ओर से कोई अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। तहसीलदार ने शिकायत को गंभीरता से लेकर माधोटांडा की स्टेट बैंक शाखा से रिपोर्ट मांगी। इस पर फर्जी अदेय प्रमाण पत्र पर बंधक बनाई गई भूमि का दाखिल खारिज कराना पाया गया। कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार कुवंर बहादुर सिंह की ओर से माधोटांडा थाना के गांव देवीपुर निवासी राजीव कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें