बाइक समेत ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चालान
बाइक चुराकर नेपाल ले जाते समय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी भागने में सफल रहा। हजारा एसएचओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया है कि कंबोजनगर चौकी इंचार्ज सुभाषचंद्र, एसआई अनुज शर्मा, कांस्टेबिल पंकज कुमार, तरुण कुमार रविवार को भुरजुनिया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थें। एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। चेकिंग देख बाइक पर पीछे बैठा युवक कूद कर भागने लगा। शंका पर पुलिस ने पीछा कर बाइक समेत एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देखा तो बाइक पर कोई नंबर भी नहीं था। पूछने पर युवक ने अपना नाम माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी जसवंत सिंह उर्फ राज पुत्र गुरदीप सिंह बताया। जसवंत ने अपने दूसरे साथी का नाम धर्मपुरी निवासी वलविंदर सिंह उर्फ बिडीं बताया। अभिलेख मांगने पर जसवंत अभिलेख भी नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ पर पता चला कि कुछ दिन पूूर्व पीलीभीत के नेहरू पार्क से बाइक चुराकर लाई गई थी। उसे बेचने के लिए नेपाल ले जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी का चालान कर दिया।