क्षेत्र के मीरपुर ढकरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई वारदात
मनमाफिक गाना बजाने को लेकर बारात समारोह में लड़की और लड़के पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से मामला शांत कराया। इस दौरान मौके से पकड़े गए 18 लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया है।
बुधवार रात को क्षेत्र के ग्राम मीरपुर ढकरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में शादी समारोह का आयोजन था। बारात शाहजहांपुर से आई थी। देर रात मनमाफिक गाना बजाने को लेकर बारातियों की लड़की पक्ष से मारपीट हो गई। दोनों ओर से लोगों ने जमकर हाथापाई की। सामान को भी फेंकना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों ओर से 18 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि पृथ्वीराज, जनार्दन, अमित यादव, सुखविंदर, हीराराम, प्रदीप, अमित, टीकराम, सोनू, बुद्धपाल, ओमकार सिंह, आशाराम, रामवीर, प्रकाश सिंह, मुन्नालाल, सूरजपाल, नौबत सिंह सहित 18 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।