धोखाधड़ी कर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी सर्राफ और उसका पुत्र कई किसानों की रकम भी धोखाधड़ी कर हड़प लिया। गांव सिमरिया के श्रीकृष्ण और घुरई लाल ने पुलिस को दी तहरीर मेें सर्राफ और उसके पुत्र पर धोखाधड़ी कर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला चौक के एक सर्राफ और उसके पुत्र पर धोखाधड़ी कर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाले पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी किसान श्रीकृष्ण और घुरई लाल ने पुलिस को दी तहरीर में सर्राफ और उसके पुत्र पर गिरवीं रखे गए जेवरात की मय ब्याज सहित धनराशि भुगतान करने के बाद जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मोहल्ला गनेशगंज निवासी मुकेश गुप्ता की ओर से सर्राफ और उसके पुत्र के खिलाफ लाखों रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की थी। तहसील दिवस मेें डीएम से मिलकर मुकेश गुप्ता, गांव जटपुरा निवासी अनुराग गौरव सिंह, मंजीत सिंह, पंकज सिंह, सूरज सिंह मोहल्ला साहूकारा के आयुष पांडेय, कायस्थान के विमल गुप्ता ने सर्राफ और उसके पुत्र पर उधारी, गिरवीं रखे जेवरात छुड़ाने को धनराशि जमा करने के बाद भी धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
डीएम ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोपी के घर और दुकान में ताला डालकर परिवार सहित घर से फरार होने पर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा है।