फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 07 May 2015 11:48 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरह कल्यानपुुर निवासी साठ वर्षीय किसान पूरनलाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के मझले पुत्र पपलेश कुमार ने बताया कि उसके पिता के पास मात्र चार बीघा जमीन है। जिसमें खड़े गेहूं की बुधवार की शाम गहाई करायी गयी तो ओलावृष्टि के कारण मात्र डेढ़ कुंतल गेहूं निकला। उसमें से भी पचास किलो गेहूं गहाई करने वाले को दे दिए। मात्र एक कुंतल गेहूं बचने से उसके पिता को भारी सदमा लगा जिसके चलते उनकी हार्ट अटैक से बुधवार की ही रात मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्र का कहना है कि उसके पिता पर बैंक का तीस हजार रुपये फसली ऋण है। साथ ही एक बहिन की शादी करना भी शेष है। उसका कहना है कि उसके पिता की मौत उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए फसल के नुकसान के गम में हुुई है। उसका यह भी कहना है कि उसके पिता को अभी तक किसी प्रकार का कोई मुआवजा भी नहीं मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें