थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरह
कल्यानपुुर निवासी साठ वर्षीय किसान पूरनलाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मृतक के मझले पुत्र पपलेश कुमार ने बताया कि उसके पिता के पास मात्र चार
बीघा जमीन है। जिसमें खड़े गेहूं की बुधवार की शाम गहाई करायी गयी तो
ओलावृष्टि के कारण मात्र डेढ़ कुंतल गेहूं निकला। उसमें से भी पचास किलो
गेहूं गहाई करने वाले को दे दिए। मात्र एक कुंतल गेहूं बचने से उसके पिता
को भारी सदमा लगा जिसके चलते उनकी हार्ट अटैक से बुधवार की ही रात मौत हो
गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुत्र का कहना है कि उसके पिता पर बैंक का तीस हजार रुपये फसली ऋण है। साथ
ही एक बहिन की शादी करना भी शेष है। उसका कहना है कि उसके पिता की मौत
उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए फसल के नुकसान के गम में हुुई है। उसका यह
भी कहना है कि उसके पिता को अभी तक किसी प्रकार का कोई मुआवजा भी नहीं मिला
था।