फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह युवकों को कश्मीर में भट्ठे पर बेचने का आरोप

Sun, 04 Sep 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के बहाने कश्मीर ले जाकर दर्जन भर युवकों को बेचने का आरोप बीसलपुर की एक महिला पर लगा है। काम पर गए युवकों के परिवारवालों ने संयुक्त तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के अखौली गांव के निवासी अरविंद कुमार, लक्ष्मन प्रसाद, डंमरलाल, कृष्ण अवतार, नत्थूलाल, साधू लाल, बृजेश कुमार ने पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में बताया कि बीसलपुर की एक महिला और उसके साथी उनके  परिवार के 11 युवकों को कश्मीर में मजदूरी दिलाने की बात कहकर 22 जुलाई, 2016 को अपने साथ ले गए थे। सभी को आठ सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दिलाने का झांसा दिया गया था। विश्वास में आकर पीड़ित पक्ष ने अपने घर के ग्यारह युवक जयप्रकाश, सोनू, वेदप्रकाश, सर्वेश कुमार, महेश, अमित, रवि, नन्हे, रचित, रामनिवास, विश्राम को कश्मीर भेज दिया। आरोप है कि महिला ने अपने साथियों संग मिलकर सभी को एक भट्टे पर बेच दिया है। सभी के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए थे। कश्मीर मजदूरी करने गए रचित ने किसी तरह फोन पर अपने पिता को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद गांव में खलबली मच गई है। पीड़ित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर रविवार को मामले की नामजद तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोप गंभीर है। मामले की जांच कराई जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें